दुमका, अक्टूबर 1 -- Dumka News: दुमका, प्रतिनिधि। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती की पूर्व संध्या पर एसपी कॉलेज के बीएड.संकाय में एन.एस.एस. इकाई-12 के तत्वावधान में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. रंजीत कुमार दुबे ने किया। कार्यक्रम के अंतर्गत कॉलेज परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। एन.एस.एस. स्वयंसेवकों एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए परिसर की साफ-सफाई की तथा स्वच्छता के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। इसके बाद "भारत की आजादी में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के अवदान" विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित की गई। यह भी पढ़ें- साबरमती के संत तूने कर दिया कमाल, गांधी जयंती पर दें यह शानदार भाषण, मिलेगा इनाम यह भी पढ़ें- Bageshwar News: विद्यालय परिसर में चला वृहद स्वच...