Dumka News: एसडीपीओ ने मासिक बैठक आयोजित कर मेला में विशेष चौकसी बरतने के निर्देश
दुमका, अगस्त 6 -- Dumka News: जरमुंडी, प्रतिनिधि।जरमुंडी अनुमंडल पुलिस कार्यालय में बुधवार को पुलिस पदाधिकारियों के साथ एक मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में एसडीपीओ नवल किशोर सिंह ने विभिन्न थाना क्षेत्रों के प्रभारी पुलिस पदाधिकारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में सजगतापूर्वक कार्य करने का निदेश दिया। उन्होंने विभिन्न थाना क्षेत्र से आए प्रभारी को अपने-अपने थाना क्षेत्र में लंबित कांडों के अविलंब निष्पादन तथा अपराध नियंत्रण की बात कही। सभी थाना प्रभारी को अपने क्षेत्र में साइबर क्राइम रोकने, नशीले पदार्थों की बिक्री पर सख्ती से रोक लगाने का निर्देश दिया। इसके साथ ही श्रावणी मेला में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस गश्त दल द्वारा विशेष ध्यान देने की बात कही गई। यह भी पढ़ें- Khagaria News: थाना क्षेत्रों को अपराध नियंत्रित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.