दुमका, नवम्बर 10 -- Dumka News: छठ महापर्व को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने को लेकर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी जरमुंडी नवल किशोर सिंह ने बासुकीनाथ स्थित शिवगंगा व वार्ड नंबर 1 स्थित बड़ा बांध तालाब गरडी जरमुंडी निचे बाजार स्थित तालाब आदि छठ घाटों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई, रोशनी, बैरिकेडिंग एवं श्रद्धालुओं की सुविधा का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने नगर पंचायत के कर्मियों को घाटों के साफ सफाई के निर्देश दिए एवं संबंधित पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि छठ महापर्व के दौरान घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटती है। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: छठ घाटों एवं संवेदनशील स्थलों पर तैनात रहेंगे दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी ऐसे में सुरक्...