दुमका, सितम्बर 23 -- Dumka News: सरैयाहाट। कभी आर्थिक तंगी से जूझने वाली सरैयाहाट प्रखंड की सैकड़ों ग्रामीण महिलाएं अब अपनी मेहनत और जेएसएलपीएस के सहयोग से आत्मनिर्भरता की राह पर आगे बढ़ रही हैं। स्वयं सहायता समूह (एसएचजी) से जुड़कर महिलाएं न केवल अपनी आमदनी बढ़ा रही हैं, बल्कि वर्षों से परती पड़ी जमीन को भी हरी-भरी खेती में बदल रही हैं। खेतों में लहलहाती सब्जियों की फसल अब इन महिलाओं के परिवारों के लिए अतिरिक्त आमदनी का मजबूत जरिया बन गई है। प्रखंड क्षेत्र के कई गांवों में कुछ वर्ष पहले तक बड़ी मात्रा में जमीन परती या अनुपयोगी पड़ी रहती थी। इन जमीनों से परिवारों को कोई खास आय नहीं होती थी। जेएसएलपीएस के माध्यम से एसएचजी समूहों को ऋण, प्रशिक्षण और तकनीकी सहयोग मिलने के बाद महिलाओं ने इन जमीनों पर सब्जी समेत विभिन्न फसलों की खेती शुरू की। ...