दुमका, सितम्बर 20 -- Dumka News: दुमका, प्रतिनिधि। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम (एसआईआर-2026) के अंतर्गत उपायुक्त-सह-जिला निर्वाचन पदाधिकारी अभिजीत सिन्हा ने घाट राशिकपुर में चल रही दावा एवं आपत्ति से संबंधित सुनवाई प्रक्रिया का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने नोटिस के आलोक में अब तक की गई सुनवाई एवं मामलों के निष्पादन की स्थिति की जानकारी ली तथा संबंधित पदाधिकारियों को निर्धारित प्रक्रिया के तहत सभी मामलों की सुनवाई समयबद्ध रूप से पूरी करने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने निर्देश दिया कि दावा एवं आपत्ति से संबंधित सुनवाई के लिए मतदाताओं को जिन आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होना है, उनकी स्पष्ट जानकारी सुनवाई स्थल के बाहर प्रमुखता से प्रदर्शित की जाए, ताकि मतदाताओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना...