Dumka News: एसआईआर को लेकर लगा शिविर, कई मामलों का हुआ निष्पादन
दुमका, सितम्बर 2 -- Dumka News: सरैयाहाट, प्रतिनिधि। सरैयाहाट-मटिहानी पंचायत भवन में मंगलवार को विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत अन-मैप्ड मतदाताओं के मामलों की सुनवाई की गई। अंचलाधिकारी सह प्रभारी बीडीओ राहुल कुमार शानू की अध्यक्षता में आयोजित सुनवाई के दौरान मतदाता सूची से संबंधित मामलों की जांच की गई। सुनवाई के दौरान कई ऐसे मतदाता सामने आए, जिनका नाम मतदाता सूची में सही तरीके से दर्ज नहीं था अथवा उनका डेटा मैप नहीं हो पाया था। अधिकारियों ने दस्तावेजों की जांच कर कई मामलों का मौके पर ही निष्पादन किया। आवश्यक कागजात उपलब्ध कराने वाले ग्रामीणों का ऑफलाइन निवास प्रमाण-पत्र भी बनाया गया, ताकि एसआईआर की आगे की प्रक्रिया में उन्हें किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो। यह भी पढ़ें- झारखंड SIR पर बड़ा अपडेट, 4.46 लाख वोटरों को नोटिस भेजेगा चुनाव आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.