दुमका, अक्टूबर 26 -- Dumka News: विशेष गहन पुनरीक्षण के कार्यों की समीक्षा एवं प्रगति में तेजी लाने के उद्देश्य से सोमवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी रामगढ़ कमलेन्द्र कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में बीएलओ पर्यवेक्षकों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में नो-मैपिंग एवं विसंगति वाले मामलों तथा पात्र नागरिकों के प्रपत्रों के निष्पादन पर विस्तार से चर्चा की गई। बीडीओ कमलेन्द्र कुमार सिन्हा ने सभी बीएलओ पर्यवेक्षकों को निर्देश दिया कि वे अपने अधीनस्थ बीएलओ के कार्यों की नियमित समीक्षा करें तथा जिन मामलों में आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध नहीं हैं, उनकी सूची तैयार कर संबंधित कार्यालय को उपलब्ध कराएं। पर्याप्त दस्तावेज उपलब्ध होने पर पात्र नागरिकों के लिए नियमानुसार तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। यह भी पढ़ें- Dumka News: एसआईआर कार्यों में तेजी लाने को ले...