Dumka News: एसआईआर के तहत 378 विसंगति मतदाताओं की हुई सुनवाई
दुमका, सितम्बर 24 -- Dumka News: मसलिया प्रखंड क्षेत्र में विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत विसंगति मतदाताओं की सुनवाई को लेकर गुरुवार को प्रखंड के तीन पंचायत दलाही, हथिया पथर एवं मसानजोर में एक एक मतदान केंद्र की विसंगति पूर्ण मतदाताओं की सुनवाई हुई। उपरोक्त पंचायतों में बीडीओ अजफर हसनैन, सीओ रंजन यादव एवं जिला कल्याण पदाधिकारी गौतम कुमार मोदी की उपस्थिति में सुनवाई की गई। हथियापाथर पंचायत के प्र0वि0 भूल बूथ संख्या 291 में 138 ,दलही पंचायत के प्रा वि काली पाथर, बूथ संख्या 270 में 130 एवं मसानजोर पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय बड़ा चापरिया बूथ संख्या 253 में 110 विसंगति मतदाताओं की सुनवाई करते हुए वैध दस्तावेज जमा लेकर ऑनलाइन की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.