दुमका, अगस्त 4 -- Dumka News: गोपीकांदर, प्रतिनिधि। नेताजी जगरनाथ राय फुटबॉल चैंपियनसीप प्रतियोगिता गोपीकांदर थाना क्षेत्र अंतर्गत पिंडरगाड़िया गांव में सोमवार को संपन्न हुई। फाइनल खेल एफसी पाकुड़िया फुटबॉल टीम ने जाहिर पड़ा लखीबाद फुटबॉल टीम को ट्राइवेकर के सहारे 3-2 गोल से हराकर बीस हजार रुपए का खिताब जीत लिया। उपविजेता टीम को पंद्रह हजार रुपए से संतोष करना पड़ा। सेमी फाइनल में आजाद स्पॉटिंग क्लब लतार टोला फुटबॉल टीम एवं एफ सी पिपरा फुटबॉल टीम को पांच-पांच हजार रुपए से संतोष करना पड़ा। पुरस्कार वितरण समारोह में जिप सदस्य निशा सबनम हांसदा के द्वारा प्रथम एवं झामुमो प्रखंड अध्यक्ष संतोष मरांडी के हाथों द्वितीय पुरस्कार का वितरण किया गया। यह भी पढ़ें- Saraikela News: सालुका एफसी जोजोडीह की टीम बनीं विजेता इस अवसर पर खेल संपन्न कराने में क्...