Dumka News: एनसीसी कैडेट्स ने लिया कौशल विकास कार्यक्रम में भाग
दुमका, जुलाई 17 -- Dumka News: दुमका, प्रतिनिधि। विश्व युवा कौशल दिवस के अवसर पर 4 झारखंड गर्ल्स बटालियन एनसीसी दुमका की कैडेट्स ने एसजीआरएस एकेडमिक प्राइवेट लिमिटेड दुमका सेंटर में आयोजित कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस वर्ष का वैश्विक विषय साझा भविष्य के लिए कौशल रहा। मुख्य अतिथि दुमका जिला परिषद की उपाध्यक्ष सुधीर कुमार मंडल ने कहा कि आज के प्रतिस्पर्धी युग में केवल शैक्षणिक योग्यता पर्याप्त नहीं है। युवाओं के लिए व्यावसायिक और तकनीकी कौशल का विकास जरूरी है। उन्होंने युवाओं से सरकारी कौशल विकास योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया। एसजीआरएस सेंटर इंचार्ज प्रिया सिंह ने एनसीसी कैडेट्स को महिला सशक्तिकरण, रोजगार अवसर, प्लेसमेंट ड्राइव और कौशल विकास कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि झारखंड और भारत सरकार की य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.