Dumka News: एक ही छत के नीचे शिव और रघुनाथ, सरवाधाम की है अनोखी पहचान
दुमका, अगस्त 19 -- Dumka News: सरैयाहाट। सरैयाहाट प्रखंड के सरवाधाम गांव स्थित प्राचीन शिव मंदिर आस्था के साथ धार्मिक समन्वय की अनोखी मिसाल पेश करता है। मंदिर परिसर में भगवान शिव और रघुनाथजी के मंदिर सटे हुए व अगल-बगल स्थित हैं। दोनों मंदिरों के अलग-अलग शिखर एक साथ दिखाई देते हैं, जो यहां शैव और वैष्णव परंपरा के संगम की कहानी कहते हैं। स्थानीय बुजुर्गों और ग्रामीणों के अनुसार, सरवाधाम क्षेत्र कभी घने जंगलों से घिरा हुआ था। जंगल में एक झोपड़ी में रघुनाथजी का मंदिर था। मान्यता है कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बेचू राउत उर्फ सूबा के वंशज जालिम राउत के पुत्र हजारी राउत को एक रात स्वप्न में रघुनाथजी ने दर्शन दिए। उन्हें जंगल में स्थित शिवलिंग की खोज कर वहां मंदिर निर्माण कराने का निर्देश मिला। मान्यता के अनुसार, रघुनाथजी ने कहा था कि शिवजी यहां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.