दुमका, सितम्बर 22 -- Dumka News: जामा। जामा प्रखंड अंतर्गत खंटगी पंचायत के बिचकोड़ा गांव के बस्ती टोला में ट्रांसफार्मर करीब एक माह से खराब पड़ा है। ट्रांसफार्मर में बार-बार खराबी आने और कम वोल्टेज मिलने से ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि वर्तमान ट्रांसफार्मर पर अधिक लोड होने के कारण यह लगातार खराब होता रहता है। ग्रामीणों ने विद्युत विभाग से गांव में 50 केवी का उच्च क्षमता वाला ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की है, ताकि पर्याप्त वोल्टेज मिल सके और बार-बार बिजली की समस्या से निजात मिल सके। ग्रामीणों ने बताया कि कम वोल्टेज के कारण घरेलू विद्युत उपकरण भी ठीक से संचालित नहीं हो पाते हैं। यह भी पढ़ें- Siwan News बिजली व्यवस्था को लेकर ग्रामीण परेशान मामले को लेकर ग्रामीण हरिश मरांडी, मालती सोरेन, नोबोसल ...