Dumka News: एएन कॉलेज में चला वृक्ष रक्षाबंधन अभियान
दुमका, सितम्बर 8 -- Dumka News: दुमका। एएन कॉलेज में इको क्लब के द्वारा वृक्ष रक्षाबंधन अभियान चलाया गया। यह अभियान भारतीय वन सेवा के वरिष्ठ अधिकारी एवं वर्तमान में झारखण्ड सरकार के प्रधान मुख्य वन संरक्षक सह वन बल प्रमुख संजीव कुमार से प्रेरित होकर शुरू किया गया है। अभियान में शामिल होने के बाद प्राचार्य एवं इको क्लब के संयोजक डॉ. संजय कुमार सिंह ने इको वारियर्स को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण में स्थानीय प्रजाति के पौधों को प्राथमिकता देनी चाहिए। स्थानीय पौधे अपने अनुकूल वातावरण में जल्दी ढल जाते हैं और बाहरी प्रजातियों की तुलना में इनकी वृद्धि दर अधिक होती है। साथ ही स्थानीय पशु-पक्षियों को प्राकृतिक आवास और भोजन भी मिलता है, जिससे खाद्य श्रृंखला बनी रहती है, जो मानव अस्तित्व के लिए जरूरी है।
अभियान का नेतृत्व अभियान का ने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.