Dumka News: एएन कॉलेज एनएसएस ने चलाया स्वच्छता अभियान
दुमका, अक्टूबर 15 -- Dumka News: दुमका, प्रतिनिधि। एएन कॉलेज में गुरुवार को राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के तत्वावधान में स्वच्छता अभियान चलाया गया।कार्यक्रम का नेतृत्व एनएसएस के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. प्रमोद कुमार झा एवं डॉ. अन्हद लाल ने किया। इस अवसर पर डॉ. प्रमोद कुमार झा ने कहा कि सफाई जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है। स्वच्छता से शरीर स्वस्थ और मन शांत रहता है। सभी को घर, मोहल्ला और देश को साफ रखने का संकल्प लेना चाहिए। बताया कि एनएसएस द्वारा स्वच्छता, वृक्षारोपण, रक्तदान जैसे कार्यक्रम लगातार चलाए जाते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.