Dumka News: एंटी रेबीज एवं एंटी स्नेक वेन्यूएबल उपलब्ध कराया गया
दुमका, अगस्त 29 -- Dumka News: शिकारीपाड़ा, प्रतिनिधि।शिकारीपाड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लंबे अवधि बाद एंटी रेबीज एवं एंटी स्नेक वेन्यूएबल उपलब्ध कराया गया। शिकारीपाड़ा में नव पद स्थापित प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर जियाउल हक ने बताया शिकारीपाड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अब कुत्ता एवं सांप काटने वाले मरीजों को तुरंत केंद्र में ही उपचार की जाएगी दुर्गम जंगली पहाड़ी क्षेत्र में इस दवा की आवश्यकता बेहद जरूरी होता है जिसे देखते हुए योगदान करते ही एक माह के अंदर इस आवश्यक दवा को स्वास्थ्य केंद्र में उपलब्ध कराने में अपने अहम भूमिका निभाया। बता दे लंबे समय से इस दवा के नहीं होने से लोगों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.