दुमका, नवम्बर 18 -- Dumka News: दुमका/काठीकुंड, प्रतिनिधि। उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले में ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार की अहले सुबह करीब तीन बजे हुए भीषण बस हादसे में झारखंड के उपराजधानी दुमका के आधा दर्जन से भी अधिक मजदूर शामिल है। जानकारी के मुताबिक इस घटना में केवल दुमका सदर प्रखंड के भुरकुंडा पंचायत के तीन और कोरैया पंचायत के एक व्यक्ति घायल हुए हैं। जबकि रानेश्वर प्रखंड के सिउलिबोना गांव से एक व जामा प्रखंड के छैलापाथर गांव के युवक शामिल है। इसके अलावे भी कई लोगों के जख्मी होने की सूचना मिल रही है। इनमें दो मजदूरों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक हादसे में दुमका प्रखंड के भुरकुंडा पंचायत के ऊपर मांझियाड़ा गांव निवासी मुन्ना सिंह, पिता शंकर सिंह रविवार को मधुबन के एक मेट के साथ अन्य मजदूरों के सा...