Dumka News: उपायुक्त ने सभी विभागों की ओपीडी को शिफ्ट करने को लेकर तैयारी का लिया जायजा
दुमका, सितम्बर 12 -- Dumka News: दुमका, प्रतिनिधि। उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल, दिग्घी में सभी विभागों की ओपीडी को शिफ्ट करने की दिशा में ओपीडी भवन एवं परिसर का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने अस्पताल परिसर में प्रवेश करने वाली सड़क का निरीक्षण करते हुए संबंधित पदाधिकारी को अविलंब झाड़ियों की कटाई कराने एवं सड़क की मरम्मती सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने ओपीडी भवन में ऑर्थोपेडिक्स, गायनेकोलॉजी सहित विभिन्न विभागों के लिए तैयार किए गए वार्ड एवं अन्य व्यवस्थाओं का एक-एक कर निरीक्षण किया।
स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी उन्होंने संबंधित अधिकारियों से मरीजों को उपलब्ध कराई जाने वाली स्वास्थ्य सेवाओं एवं सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिया कि अस्पताल में प्रव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.