दुमका, नवम्बर 7 -- Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पेयजल एवं स्वच्छता विभाग की समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने विभिन्न पेयजल योजनाओं की प्रगति एवं क्रियान्वयन की स्थिति की समीक्षा की। योजनाओं का हैंडओवर अपेक्षाकृत कम रहने पर उपायुक्त ने रानेश्वर के कनीय अभियंता (जेई) से स्पष्टीकरण करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जिन पेयजल योजनाओं में खराबी है, उन्हें तत्काल चिह्नित करते हुए दुरुस्त करने की कार्रवाई सुनिश्चित करें, ताकि आमजनों को नियमित रूप से पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित हो सके। उपायुक्त ने एफएचटीसी की समीक्षा करते हुए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक प्रगति लाने का निर्देश दिया। उन्होंने हर घर जल सर्टिफिकेशन एवं जल अर्पण से संबंधित कार्यों पर विशेष रूप से ध्यान केंद्रित करते हुए निर्धारित लक्...