दुमका, अक्टूबर 21 -- Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने अभिलेखागार का निरीक्षण कर विभिन्न पंजी एवं अभिलेखों के रख रखाव की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान आवेदनों की स्थिति की समुचित जानकारी नहीं रहने पर उपायुक्त ने संबंधित प्रधान लिपिक से स्पष्टीकरण करने का निर्देश दिया। वहीं, सहायक लिपिक द्वारा प्राप्त आवेदनों पर नियमानुसार कार्रवाई नहीं किए जाने को गंभीरता से लेते हुए उनसे भी स्पष्टीकरण करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि लंबित आवेदनों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित किया जाए तथा कार्यालयीन कार्यों में लापरवाही नहीं बरती जाए। निरीक्षण के दौरान अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित पाए गए अनुसेवक के विरुद्ध 'नो वर्क, नो पे' के सिद्धांत के तहत कार्रवाई करने का निर्देश भी दिया गया। उपायुक्त ने सरकारी कार्यालयों में अनुशासन, नियमित उपस्थिति ...