दुमका, अगस्त 20 -- Dumka News: दुमका, प्रतिनिधि। उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने आदिवासी कल्याण बालक छात्रावास का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने छात्रावास में रह रहे छात्रों से मुलाकात कर उनकी पढ़ाई, शैक्षणिक गतिविधियों तथा छात्रावास में उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान छात्रावास भवन के विभिन्न स्थानों पर सीपेज की समस्या पाए जाने पर उपायुक्त ने भवन प्रमंडल के संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक मरम्मत कार्य कराने का निर्देश दिया। साथ ही पूरे छात्रावास में विद्युत वायरिंग की जांच कर खराब लाइट एवं विद्युत बोर्ड को दुरुस्त करने तथा आवश्यकतानुसार मरम्मत कार्य शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया। यह भी पढ़ें- Dumka News: डीसी ने किया समाज कल्याण विभाग के कार्यो की समीक्षा, दिए कई निर्देश

हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...