दुमका, जुलाई 17 -- Dumka News: दुमका, प्रतिनिधि। दुमका सहित जिले में कई मंदिरों से गुरुवार को भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा निकाली गई। जिसमें अच्छी संख्या में भक्त शामिल हुए। दुमका शहर में दुर्गास्थान मंदिर, राधामधव मंदिर, सतन आश्रम धधकिया सहित अन्य जगहों से रथ यात्रा निकाली गई। रथ यात्रा के पूर्व दुर्गास्थान मंदिर में भगवान जगन्नाथ, बलराम जी और सुभद्रा की पूजा-अर्चना की गई। सुबह से ही दुर्गास्थान मंदिर में पूजा-अर्चना शुरू हो गया था। प्रतिमा स्थापन के पश्चात रथ यात्रा निकाली गई जो 10 टन लोहे से बने रथ पर भगवान जगन्नाथ के साथ सुभद्रा और बलराम भी सवार थे। भक्तों के बीच यह मान्यता है कि रथ यात्रा में शामिल होने और भगवान का रथ खींचने से सभी पापों से मुक्ति मिलती हैं और मनोवांछित फलों की प्राप्ति होती हैं। रथ यात्रा में अच्छी संख्या में भक्तों न...