दुमका, जुलाई 30 -- Dumka News: जरमुंडी, प्रतिनिधि। श्रावणी मेला के दौरान बासुकीनाथ में ई-रिक्शा चालकों की समस्या को लेकर गुरूवार को विरोध प्रदर्शन किया गया। मेले क्षेत्र में ई-रिक्शा प्रवेश के लिए कोई निर्धारित रूट नहीं दिए जाने से नाराज स्थानीय ई-रिक्शा चालकों ने फोटो ई रिक्शा खड़ी कर हड़ताल कर दी। ई-रिक्शा चालकों ने कहा कि श्रावणी मेला के प्रशासनिक बैठक में गोदाम रोड को ई-रिक्शा के लिए दिया गया है और अभी प्रशासन के द्वारा ई रिक्शा को प्रवेश करने नहीं दिया जा रहा है । ई रिक्शा चालकों के हड़ताल और विरोध प्रदर्शन से मामला उलझता देख सामाजिक कार्यकर्ता निरंजन मंडल मौके पर पहुंचे। यह भी पढ़ें- Dumka News: बासुकीनाथ श्रावणी मेला क्षेत्र में एसडीपीओ ने रोड से अतिक्रमण हटाया उन्होंने ई-रिक्शा चालकों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और प्रशासन से...