Dumka News: इलाजरत घायल युवक की हुई मौत
दुमका, अगस्त 31 -- Dumka News: पिछले दो दिनों से दुमका के फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाजरत घायल युवक की रविवार देर रात मौत हो गई है। मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। पुलिस शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव की पहचान के लिए शीत गृह में रख दिया है। जानकारी के मुताबिक दो दिन पूर्व एक एम्बुलेंस चालक के द्वारा घायल अवस्था में रोड़ के किनारे से उठा कर मृतक को अस्पताल में भर्ती करा दिया था। जिसके बाद अस्पताल में युवक का इलाज चल रहा था। पुलिस मृतक की पहचान कराने का प्रयास कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.