Dumka News: इनोवेशन इंटर्नशिप प्रोग्राम के तहत ग्रामीणों से संवाद
दुमका, जुलाई 21 -- Dumka News: दुमका। ए. एन. कॉलेज में बॉटनी विभाग के प्राध्यापक डॉ. अमर नाथ सिंह के मेंटरशिप में झारखण्ड ग्रासरूट्स इनोवेशन इंटर्नशिप प्रोग्राम के तहत चयनित इंटर्न ने आदिवासी बहुल तेलियाचक बाजार तथा बड़तल्ला पंचायत अंतर्गत नयाडीह, धनियापहाड़ी, कुसुम्बा, कनाईडीह आदि गाँव में जमीनी स्तर पर उपलब्ध नवाचार का बारीकी से अध्ययन किया। इस दस्तावेजीकरण भ्रमण के दौरान इंटर्न ने प्रत्येक गाँव के विभिन्न आयु वर्गों के ग्रामीणों से संवाद स्थापित किया l संवाद सत्र में इंटर्न द्वारा खेती की पारम्परिक तकनीक, बीज़ संरक्षण, जड़ी बूटी आधारित उपचार, पशु देखभाल, खाद्य संग्रहण एवं प्रसंस्करण और प्राकृतिक संसाधन यथा वन एवं खनिज आधारित आजीविका गतिविधियों से जुड़ी जानकारी जुटाई गई l
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.