Dumka News: इंडियन बैंक में लगा स्थायी लोक अदालत,ग्राहकों को किया गया जागरुक
दुमका, अक्टूबर 28 -- स्थायी लोक अदालत से बैंक विवादों के समाधान पर जागरूकता Dumka News: जिला विधिक सेवा प्राधिकार दुमका के तत्वावधान में इंडियन बैंक में स्थायी लोक अदालत के माध्यम से विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बैंक के ग्राहकों एवं आम नागरिकों को लोक अदालत के महत्व, इसके लाभ तथा बैंक से संबंधित विवादों के त्वरित एवं सुलभ समाधान के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम में स्थायी लोक अदालत के अध्यक्ष संजय कुमार चौधरी, सदस्य काजल कुमारी, इंडियन बैंक के शाखा प्रबंधक नारायण कुमार तथा अधिवक्ता प्रफुल्ल कुमार त्रिवेदी उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों को लोक अदालत की कार्यप्रणाली एवं उपयोगिता के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। बताया गया कि लोक अदालत आपसी सहमति एवं समझौते के आधार पर विवादों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.