Dumka News: आस्ताजोड़ा में 14 से 16 सितंबर तक गणेश पूजा, कलश यात्रा से होगा शुभारंभ
दुमका, सितम्बर 13 -- Dumka News: दलाही, प्रतिनिधि। मसलिया के आस्ताजोड़ा (बीचकोड़ा) गांव में गणेश पूजा युवा समिति की ओर से गणेश पूजा का आयोजन धूमधाम से किया जा रहा है। पूजा को लेकर समिति के सदस्यों ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। तीन दिवसीय आयोजन के दौरान धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। समिति ने श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में शामिल होकर पूजा को सफल बनाने की अपील की है। आयोजन की शुरुआत 14 सितंबर को कलश यात्रा के साथ होगी। इस दौरान श्रद्धालु कलश लेकर यात्रा में शामिल होंगे। इसके साथ ही रामलीला झांकी का भी आयोजन किया जाएगा। दूसरे दिन 15 सितंबर को भक्ति जागरण का आयोजन होगा, जिसमें कलाकार भक्ति गीतों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भक्तिरस में सराबोर करेंगे। यह भी पढ़ें- Ranchi News: कर्रा में गणेश पूजा की तैयारी अंतिम चरण में व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.