दुमका, सितम्बर 8 -- Dumka News: दलाही। मसलिया प्रखंड क्षेत्र के बसकीडीह पंचायत के आस्ताजोड़ा बीचकोड़ा में गणेश पूजा को लेकर तैयारी जोरों पर है। गणेश पूजा युवा समिति की ओर से आयोजित होने वाली पूजा को लेकर समिति के सदस्य पंडाल व सजावट में जुटे हैं। पूजा समिति के सदस्यों ने जानकारी देते हुए बताया कि आगामी 14 सितंबर सोमवार को सुबह भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। दोपहर में पंडित के वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की जाएगी और श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया जाएगा। रात में भव्य भक्ति जागरण एवं रामलीला झांकी का आयोजन होगा। वहीं 15 सितंबर मंगलवार की रात बिहार के प्रसिद्ध गायक जगत मोहन पांडेय द्वारा भक्ति जागरण प्रस्तुत किया जाएगा। यह भी पढ़ें- Ganesh Chaturthi Decoration Ideas: गणपति पूजा में बैकड्रॉप पर लगाएं पान पत्ते, कम ...