Dumka News: आश्रम मोड हटिया से हुई बाइक की चोरी
दुमका, जुलाई 10 -- Dumka News: मसलिया, प्रतिनिधि। मसलिया थाना क्षेत्र के अश्रममोड़ से गुरुवार को एक बाइक चोरी जाने की मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार गुरुवार साप्ताहिक हटिया से चोरों ने एक बाइक चोरी कर रफूचक्कर हो गया। मसलिया थाना क्षेत्र के बेदिया गांव निवासी मोकारिम अंसारी अपना हीरो स्प्लेंडर प्लस बाइक लेकर अश्रममोड़ हटिया आया था। अपना बाइक को हटिया परिसर में खड़ा कर हटिया में खरीददारी करने चला गया था। खरीददारी कर जैसे ही वापस अपने बाइक रखे स्थान पर आया तो देखा कि उसका बाइक वहां से गायब था। इधर उधर काफी खोजबीन करते हुए परिचित लोगों से पूछताछ भी की। परंतु बाइक नहीं मिला। इसकी सूचना मसलिया पुलिस को होने पर मसलिया पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन करने में जुट गई है। बता दे कि मसलिया थाना क्षेत्र में बाइक चोर गिरोह काफी सक्रिय है। साथ हट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.