दुमका, सितम्बर 18 -- Dumka News: जामा, प्रतिनिधि। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर गुरुवार को पूर्व सांसद सह प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष सुनील सोरेन अपने पैतृक गांव तारबंधा स्थित मांझी थान में आयोजित 'आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने मांझी थान में दीप प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य एवं सुखमय जीवन की कामना की। यह भी पढ़ें- Dumka News: मोदी की दीर्घायु की कामना को लेकर जलाए दीपकार्यक्रम का महत्व कार्यक्रम के दौरान उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों ने भी दीप प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री के स्वस्थ एवं दीर्घ जीवन की मंगलकामना की। इस मौके पर सुनील सोरेन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। उनके जन्मदिन को सेवा और संकल...