दुमका, अक्टूबर 10 -- Dumka News: दुमका, प्रतिनिधि। भारत पेट्रोलियम (बीपीसीएल) द्वारा त्योहारों पर चलाए जा रहे उत्सव की उमंग फेस्टिवल धमाका अभियान के तहत विजयपुर स्थित मां फ्यूल भारत पेट्रोलियम पेट्रोल पंप पर लकी ड्रॉ का आयोजन किया गया। लकी ड्रॉ में मसलिया प्रखंड के आमदाहा गांव निवासी राजेंद्र राय ने मात्र 220 रुपये का पेट्रोल भरवाकर मोटर बाइक जीत ली। नवरात्रि और दीपावली के अवसर पर संचालित इस योजना में न्यूनतम 200 रुपये का पेट्रोल या स्पीड पेट्रोल लेने वाले ग्राहकों को कूपन दिया जा रहा है। लकी ड्रॉ के जरिए मारुति एस्प्रेसो कार, मोटर बाइक, एलईडी टीवी, प्रेशर कुकर, कैसरोल, बेडशीट और बैग जैसे आकर्षक उपहार दिए जा रहे हैं। पुरस्कार वितरण समारोह में बीपीसीएल के एरिया सेल्स मैनेजर मुकेश सोलंकी, पेट्रोल पंप डीलर छोटू चौरसिया व अशोक हेम्ब्रम मुख्य ...