दुमका, अगस्त 7 -- Dumka News: जरमुंडी, प्रतिनिधि। बासुकीनाथ विद्युत अवर प्रमंडल अंतर्गत जरमुंडी प्रखंड के गरडा अमरा कुंडा पंचायत के आमगाछी गांव में ठनका गिरने से बिजली का ट्रांसफार्मर जल गया है, जिससे तीन दिनों से गांव में ब्लैकआउट है। यह भी पढ़ें- Sonbhadra News: 15 दिनों से ट्रांसफार्मर खराब, ग्रामीण हो रहे परेशान बिजली आपूर्ति ठप ट्रांसफार्मर जलने से उपभोक्ताओं के करीब 70 घरों में बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप है। बिजली आपूर्ति बहाल करने के लिए ग्रामीण उपभोक्ताओं ने जरमुंडी विधायक के नाम कार्यपालक अभियंता को एक आवेदन प्रेषित किया है। जिसमें गांव में जले हुए ट्रांसफर्मर के स्थान पर 70 घरों के लिए 63 केवीए का ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की है।शिक्षा पर असर ब्लैक आउट से गांव के छात्र छात्राओं को भी पठन पाठन में व्यापक परेशानी हो रही है। इस बाब...