दुमका, जुलाई 17 -- Dumka News: शिकारीपाड़ा, प्रतिनिधि। शिकारीपाड़ा प्रखंड में 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस समारोह का सफलतापूर्वक आयोजन को लेकर समाजिक जनसंगठन आदिवासी अधिकार मोर्चा व प्रखंड ग्राम प्रधान मांझी संगठन ने बैठक आयोजन किया। इस बैठक में मुख्य रूप से सभी आदिवासी प्रतिभागीगण आदिवासी अधिकार संरक्षण, पारंपरिक रीति-रिवाज संरक्षण सुनिश्चित को लेकर परिचर्चा करने और पारंपरिक परिधान (पंची-पड़हांट) वेश-भूषा पर शामिल होने का निर्णय लिया गया। बैठक का नेतृत्व समाज सेवी हाबिल मुर्मू ने किया। बैठक पर आदिवासी अधिकार मोर्चा के मलिक हेम्ब्रम, प्रभु मार्शेल मुर्मू, जयनारायण मुर्मू, रामू टुडू, ग्राम प्रधान मांझी संगठन के भीम सोरेन, अशोक मुर्मू, सोनोत मुर्मू सहित भारी तदाद पर महिला-पुरूष ग्राम प्रधान व लेखा होड़ शामिल हुए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...