Dumka News: आईसीटी कंप्यूटर सेंटर दुमका का वार्षिक सांस्कृतिक एवं सम्मान समारोह संपन्न
दुमका, जुलाई 5 -- Dumka News: दुमका, प्रतिनिधि। दुमका के कन्वेंशन सेंटर में आईसीटी कंप्यूटर सेंटर, दुमका द्वारा वार्षिक सांस्कृतिक एवं सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में दुमका सांसद नलिन सोरेन उपस्थित थे। विशिष्ट अतिथि के रूप में दुमका जिला परिवहन पदाधिकारी मृत्युंजय कुमार, दुमका जिला खेल पदाधिकारी तूफान कुमार पोद्दार और लेफ्टिनेंट सुमिता सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर की गई। तत्पश्चात छात्रों द्वारा गणेश वंदना की प्रस्तुति दी गई। इसके बाद विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ जिसमें छात्र-छात्राओं ने नृत्य, गीत और नाटक के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.