दुमका, सितम्बर 27 -- Dumka News: दुमका प्रतिनिधि। आंधी-बारिश से मसलिया प्रखंड के बड़ाडुमरिया पंचायत के बड़ा डुमरिया गांव निवासी 50 वर्षीय इलताफ अंसारी की मौत के बाद मसलिया की पुलिस ने शव को अपने कब्जे में कर दुमका में पोस्टमार्टम कराया और परिजनों को सुपुर्द कर दिया। बता दें कि शुक्रवार की दोपहर आई आंधी-बारिश की चपेट में आने से अधेड़ की मौत हो गई थी। मृतक जुम्मा की नमाज अदा करने गांव स्थित मस्जिद गए थे और नमाज अदा कर करीब 1.53 बजे पैदल घर लौट रहे थे। इसी दौरान बारिश के साथ आए तेज आंधी ने उन्हें चपेट में लेकर सड़क किनारे गड्ढे में पटक दिया था। सूचना पर परिजन और ग्रामीण घायल अवस्था में उठाकर देवघर के बड़जोड़ी स्थित अस्पताल उपचार के लिए ले जा रहे थे। इसी क्रम में रास्ते में ही अधेड़ की मौत हो गई थी। मृतक के परिवार वालों को ढांढस बंधाने के लिए...