दुमका, अगस्त 15 -- Dumka News: रानेश्वर, प्रतिनिधि।पुलिस ने अवैध बालू लोड के ट्रक को जब्त किया है। इस दौरान ट्रक चालक के द्वारा प्रस्तुत की गई चालान को सत्यापन के लिए भेजा गया है। चालान पश्चिम बंगाल से प्राप्त हुआ है। थाना प्रभारी त्रिपुरारो कुमार को इस बाबत पूछने पर बताया कि चालान जांच के लिए भेजा गया है। सत्यापन के बाद कार्रवाई की जाएगी। ज्ञात हो कि बुधवार रात को आसनबनी गांव के युवक ने एक बालू लोड ट्रक को पकड़ लिया था। युवकों का आरोप था कि ट्रक में अवैध बालू लोड है। ट्रक को रानेश्वर पुलिस के हवाले कर दिया गया था। इसी मामले में पुलिस ने कार्रवाई शुरू की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...