दुमका, अक्टूबर 29 -- Dumka News: दलाही, प्रतिनिधि। मसलिया प्रखंड क्षेत्र में बुधवार देर शाम बूंदाबांदी बारिश के साथ अरनब तूफान ने दस्तक दे दी। गुरुवार सुबह ठंडी हवा और झमाझम बारिश के साथ दिन की शुरुआत हुई और देर शाम तक इसका असर देखने को मिला। लगातार हो रही बारिश से तापमान में गिरावट आई है और ठंड का अहसास बढ़ गया है। हालांकि अरनब तूफान खेतिहर किसानों के लिए खुशी और गम दोनों बनकर बरसा है। हुई बारिश को जहां सरसों, आलू, टमाटर, मूली आदि रबी और सब्जी फसलों के लिए संजीवनी बताया जा रहा है, वहीं खेतों में पके और काटकर रखे गए धान के लिए यह कहर बनकर गिरी है। किसान काजल रजक, किंकर महतो, अर्जुन सिंह, मधुसूदन सिंह, उत्तम यादव आदि ने बताया कि बीते साल भी अरनब तूफान ने किसानों की कमर तोड़ दी थी। ठीक उसी प्रकार इस साल भी इसका आगमन हुआ है। खेतों में कटा धा...