दुमका, जुलाई 3 -- Dumka News: दलाही, प्रतिनिधि। मसलिया शैक्षणिक क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय सुग्गपहाड़ी में गुरुवार को विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष पूरण मुर्मू की अध्यक्षता में अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। बैठक में बच्चों के सर्वांगीण विकास को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों व अभिभावकों ने बारी-बारी से सुझाव दिए। विशेष रूप से बच्चों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। अभिभावकों से अपील की गई कि वे रोज बच्चों को स्कूल भेजें। इसके अलावा विद्यालय परिसर की साफ-सफाई, शौचालय की नियमित सफाई व पेयजल व्यवस्था दुरुस्त रखने का निर्णय लिया गया। मध्याह्न भोजन योजना के तहत बच्चों को मेन्यू के अनुसार गुणवत्तापूर्ण व पौष्टिक भोजन नियमित रूप से देने पर भी सहमति बनी। यह भी प...