Dumka News: अभाविप ने मेधावी छात्रों को किया सम्मानित
दुमका, जुलाई 9 -- Dumka News: दुमका, प्रतिनिधि। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, दुमका इकाई के द्वारा बुधवार को श्री अग्रसेन भवन में "प्रतिभा सम्मान समारोह" का आयोजन किया गया। समारोह में जिले के विभिन्न विद्यालयों एवं महाविद्यालयों से 10वीं, 12वीं एवं स्नातक की परीक्षा में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथियों ने सभी विद्यार्थियों को मेडल, प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, अभिभावक, शिक्षक एवं अभाविप के कार्यकर्ता उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- अभाविप के स्थापना दिवस पर युवा तरुणाई संगम का आयोजन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.