दुमका, अगस्त 28 -- Dumka News: जामा, प्रतिनिधि। विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 के तहत अन-मैप्ड मतदाताओं के दस्तावेजों की जांच एवं आवश्यक प्रक्रिया पूरी कराने के लिए गुरुवार को जामा प्रखंड कार्यालय परिसर में विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ विवेक किशोर, कार्यपालक दंडाधिकारी अभिषेक कुमार की मौजूदगी में मतदान केंद्र संख्या 156,159,160, 206 से 210 तक, 240 एवं 241 से संबधित कुल 300 मतदाताओं के दावें एवं आपत्तियों की सुनवाई की गई। सुनवाई के दौरान 90 मतदाताओं द्वारा प्रस्तुत दावा आपत्ति एवं संबंधित दस्तावेजों का सत्यापन किया गया। जिन मतदाताओं के दस्तावेजों में किसी प्रकार की कमी पाई गई, उन्हें आवश्यक कागजात उपलब्ध कराने की जानकारी दी गई। यह भी पढ़ें- खूंटी में एसआईआर के तहत दस्तावेजों का सत्यापन तेज अधिकारियों ने बताय...