दुमका, जुलाई 26 -- Dumka News: रानेश्वर, प्रतिनिधि। भारत सेवाश्रम संघ पाथरा द्वारा संचालित स्वामी प्रणवानंद विद्या मंदिर में पिछले एक सप्ताह से आयोजित रग्बी फुटबॉल प्रशिक्षण शिविर का शनिवार को समापन हुआ। समापन समारोह में प्रखंड विकास पदाधिकारी राजेश कुमार सिन्हा बतौर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। उनके साथ प्रखंड कल्याण पदाधिकारी एवं प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी भी मौजूद थे। कार्यक्रम की प्रारंभ भारत सेवाश्रम संघ के सचिव स्वामी नित्यव्रतानंद द्वारा अतिथियों के गर्मजोशी से स्वागत के साथ हुई। यह भी पढ़ें- फुटबॉल में डीएवी सेक्टर 4 अंडर 14 व अंडर 19 में बना विजेताखेल के प्रति उत्साह अपने संबोधन में बीडीओ राजेश कुमार सिन्हा ने विद्यार्थियों के खेल के प्रति उत्साह की सराहना करते हुए कहा कि रग्बी जैसे खेल अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता का...