दुमका, जुलाई 20 -- Dumka News: दुमका। जिला परिषद दुमका द्वारा जलमीनार निर्माण, जलापूर्ति योजना एवं हर घर जल योजना के लिए जारी निविदा को लेकर संवेदकों में भारी नाराजगी है। संवेदक संघ ने निविदा की शर्तों को अव्यावहारिक और नए संवेदकों के साथ अन्यायपूर्ण बताते हुए इसे तत्काल रद्द करने की मांग की है।

संवेदकों की चिंताएँ संवेदकों का कहना है कि निविदा में भाग लेने के लिए समान प्रकृति के कार्य का अनुभव प्रमाण-पत्र अनिवार्य किया गया है, जबकि जिला परिषद विभाग ने पहले कभी जलमीनार निर्माण का कार्य कराया ही नहीं है। ऐसे में नए संवेदक इस प्रकार का अनुभव प्रमाण-पत्र कहां से लाएंगे। उनका आरोप है कि एक ओर विभाग हर तीन-तीन माह में नए संवेदकों का निबंधन कर रहा है, वहीं दूसरी ओर ऐसी शर्तें लगाकर उन्हें निविदा प्रक्रिया से बाहर करने का प्रयास किया जा रहा है।...