दुमका, अक्टूबर 2 -- Dumka News: रामगढ़, प्रतिनिधि। 59 वर्षीय वृद्ध पंचानंद महतो की संदिग्ध अवस्था में हुई मौत से आक्रोशित ग्रामीणों ने रामगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत महुबना गांव के पास सड़क जाम कर दिया। करीब 4 घंटे की सड़क जाम में सड़क की दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारे लग गई थी। एक भी वाहनों को गुजरने नहीं दिया जा रहा था। नाराज ग्रामीण आरोपी संतोष कपरी की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े हुए थे।

गिरफ्तारी की मांग रामगढ़ थाना को सूचना मिलते ही तुरंत रामगढ़ पुलिस प्रशासन तत्परता दिखाते हुए एस आई रमेश भगत अपने दल बल के साथ रोड जाम स्थल पर पहुंचे। पहुंचते ही एसआई ने समझा बूझाकर ग्रामीणों को शांत कराया और आश्वासन दिया कि जल्द ही दोषी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। ग्रामीणों ने पंचानंद महतो की हत्या का आरोप पड़ोस के संतोष कापरी पर लगाया है। ग्रामीणों का कहना...