दुमका, अक्टूबर 30 -- Dumka News: दुमका, प्रतिनिधि। जामा थाना क्षेत्र के नाचनगड़िया गांव के पास गुरुवार अहले सुबह अज्ञात वाहन के धक्के से बाइक सवार 56 वर्षीय जोगा मरांडी गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने उन्हें इलाज के लिए दुमका सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार जोगा मरांडी नाचनगड़िया गांव के निवासी थे। गुरुवार की सुबह वह बाइक से काम करने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान गांव के पास एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में धक्का मार दिया। दुर्घटना में वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और उन्हें इलाज के लिए दुमका सदर अस्पताल ले गए। यह भी पढ़ें- Dumka News: अलग-अलग दुघर्टनाओं में दो लोगों की मौत हालांकि, इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।घटना की सूचना मिलने पर गुरुवार सु...