दुमका, अक्टूबर 1 -- Dumka News: गोपीकांदर, प्रतिनिधि। गोबिंदपुर-साहिबगंज स्टेट हाइवे मुख्य सड़क पर गोपीकांदर थाना क्षेत्र के काटा झरना पुलिया के समीप अज्ञात वाहन की धक्का से एक युवक बुरी तरह से घायल हो गया है। घटना की सूचना पर एंबुलेंस 108 वाहन की मदद से घायल युवक को उठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गोपीकांदर में ले जाकर प्राथमिक इलाज कराया गया। चिकित्सक ने घायल युवक को प्राथमिक इलाज कराकर बेहतर इलाज हेतु फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल दुमका रेफर कर दिया गया। घायल युवक गोपीकांदर थाना क्षेत्र के कुम्हारबांध गांव निवासी 35 वर्षीय दिनेश देहरी के रूप में पहचान हुआ है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि घायल दिनेश देहरी गोपीकांदर सप्ताहिक हटिया से अपना घर कुम्हारबांध वापस लौट रहा था कि पीछे से अज्ञात वाहन ने धक्का मारकर फरार हो गया। गोपीकां...