दुमका, सितम्बर 1 -- Dumka News: नोनीहाट, प्रतिनिधि।अज्ञात वाहन के चपेट में आने से साइकिल सवार एक 65 वर्षीय व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। घटना सोमवार की शाम की है। मृतक की पहचान जरमुंडी थाना क्षेत्र के महुआ गांव निवासी परमेश्वर मिस्त्री (65) के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक सोमवार की शाम करीब 7 बजे जरमुंडी थाना क्षेत्र के महुआ गांव निवासी परमेश्वर मिस्त्री (65) काम खत्म कर साइकिल से अपने घर महुआ जा रहा था।

घटना का विवरण इसी क्रम में जरमुंडी थाना क्षेत्र के ही नोनीहाट-सुखजोरा पथ नाग मंदिर के पास किसी अज्ञात वाहन ने उसे अपने चपेट में ले लिया। इस घटना में घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक मृतक परमेश्वर मिस्त्री नोनीहाट के एक फर्नीचर दुकान में काम करता था। काम समाप्त कर साइकिल से अपना घर जा रहा था।

पुलिस कार्रवाई इधर ...