दुमका, अगस्त 24 -- Dumka News: हंसडीहा-दुमका मुख्य मार्ग पर जवाहर नवोदय विद्यालय के समीप सोमवार शाम एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान जरमुंडी थाना क्षेत्र के कलरहिया गांव निवासी कार्तिक सोरेन के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कार्तिक सोरेन हंसडीहा स्थित अपने रिश्तेदार के घर जा रहे थे। इसी दौरान जवाहर नवोदय विद्यालय के समीप स्थित ब्रेकर के पास उन्होंने अपनी बाइक की गति धीमी की तभी पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया।

घटनास्थल पर पुलिस की कार्रवाई घटना की सूचना मिलने पर हंसडीहा थाना के सहायक अवर...