Dumka News: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत
दुमका, अगस्त 2 -- Dumka News: जामा, प्रतिनिधि। जामा थाना क्षेत्र के कैराबनी-बासुकीनाथ मुख्य मार्ग पर सिमरा स्थित नमन लाइन होटल के समीप शनिवार देर शाम सड़क दुर्घटना में एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान विष्णु राय के रूप में हुई है। वह जरमुंडी थाना क्षेत्र के मंडलडीह गांव का निवासी था। बताया जाता है कि वह कैराबनी से बासुकीनाथ की ओर जा रहा था। इसी दौरान अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।घटना की सूचना मिलते ही जामा थाना के एएसआई मधुसूदन राय पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से गंभीर रूप से घायल युवक को तत्काल इलाज के लिए फूलो झानो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, दुमका भेजा गया, लेकिन अस्पत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.