Dumka News: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से पैदल जा रहे युवक की मौत
दुमका, नवम्बर 18 -- Dumka News: हंसडीहा, प्रतिनिधि। हंसडीहा-भागलपुर मार्ग पर मंगलवार की देर शाम अज्ञात वाहन की चपेट में आने से पैदल घर लौट रहे एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान हंसडीहा थाना क्षेत्र के बनियारा गांव निवासी दिलीप राउत पिता अनिरुद्ध राउत के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार दिलीप राउत मंगलवार की रात हंसडीहा से पैदल अपने घर बनियारा लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। वाहन की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए और घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही हंसडीहा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरैयाहाट पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.