Dumka News: अज्ञात बाइक सवार की टक्कर से बुजुर्ग घायल, पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल
दुमका, अगस्त 19 -- Dumka News: हंसडीहा, प्रतिनिधि। हंसडीहा-दुमका मुख्य मार्ग पर डाक बंगला के समीप मंगलवार देर शाम एक अज्ञात बाइक सवार ने सड़क किनारे जा रहे बुजुर्ग को टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। हादसे में हंसडीहा निवासी लगभग 80 वर्षीय शिवपूजन जायसवाल घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने पर हंसडीहा थाना के सहायक अवर निरीक्षक राजेंद्र राम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायल बुजुर्ग को तत्काल इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरैयाहाट पहुंचाया तथा घटना की जानकारी उनके परिजनों को दी। सूचना मिलते ही परिजन भी अस्पताल पहुंचे, जहां घायल का उपचार जारी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर मारने के बाद बाइक सवार बिना रुके वाहन लेकर फरार हो गया। पुलिस मामले की जानकारी जुटाने और फरार बाइक चालक की पहचान करने में जुटी हुई है।
हिंदी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.