Dumka News: अज्ञात बाइक की टक्कर से साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल
दुमका, अक्टूबर 1 -- Dumka News: रामगढ़, प्रतिनिधि।प्रखंड मुख्यालय स्थित ब्लॉक रोड पर रामगढ़ उच्च विद्यालय के समीप बुधवार को एक अज्ञात बाइक की जोरदार टक्कर से साइकिल सवार अनिल रजक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में उनके सिर में गहरी चोट लगी है। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार अनिल रजक साइकिल से जा रहे थे। इसी दौरान रामगढ़ उच्च विद्यालय के समीप तेज गति से आ रही एक अज्ञात बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद वे सड़क पर गिर पड़े और उनके सिर में गंभीर चोट आई। घटना की सूचना मिलते ही युवा नेता जीतलाल राय मौके पर पहुंचे और तत्काल घायल अनिल रजक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामगढ़ पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद सिर में गंभीर चोट को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन घायल अनिल रजक को बेहतर चिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.